अलवर :सीटीएच एरिया बाहर निकालने को लेकर विरोध प्रदर्शन
टहला (अलवर)
टहला क्षेत्र के धौली खान स्थित बस स्टैंड के समीप ग्रामीणों ने सीटीएच ड्राफ्ट का विरोध कर रहे नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिसको लेकर ग्रामीणों ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। सरिस्का बाघ अभ्यारण के समीप टहला क्षेत्र को सीटीएच एरिया से बाहर निकाले जाने पर धोली खान मार्बल खनन एरिया के वाशिदो ने राजस्थान सरकार व केंद्रीय वन मंत्री का आभार जताया ।
ग्रामीण रिंकू मीना ने बताया कि टीकाराम जूली व भंवर जितेंद्र सिंह वे लोग है जो सीटीएच का विरोध कर रहे है। जबकि भाजपा सरकार सीटीएच एरिया से बाहर निकालकर आमजन को राहत पहुँचाई थी। उन्होंने बताया कि वन विभाग में सीटीएच (क्रिटिकल टाइगर हेबिटेट एरिया ) का मतलब बाघ अभ्यारण का वह क्षेत्र जो बाघो के संरक्षण के लिए सबसे महत्वपूर्ण है जिसे कोर अथवा आंतरिक क्षेत्र भी माना जाता है जंहा मानव रहित एरिया अर्थात उस एरिया में मानव की कोई दखल अंदाजी नहीं होती है को कहा जाता है। जबकि टहला क्षेत्र में कई ग्राम पंचायत शामिल है, सीटीएच एरिया में रहने से आशंका है कि सड़क,स्कूल, कॉलेज आदि के निर्माण, बिजली, पानी की सुविधाएं बंद करदी जावेगी तथा धीरे धीरे गांव खाली करवाये जायेगे। इसको लेकर आंदोलन करना पड़ेगे सड़को पे उतरना पड़े उतरेंगे और इनका खुलकर विरोध करेंगे। अब जो सीटीएच का (ड्राफ्ट) बनाया गया है उसको माननीय सर्वोच्च न्यायालय से लागू करवाने के लिए चाहे दिल्ली तक हमारी आवाज पहुंचनी पड़े हम पहुंचाएंगे यही हमारा उद्देश्य है।