संडे ऑन साइकिल अभियान पर तखतगढ़ थाना परिसर में पुलिस ने किया योगाभ्यास, सुर्य नमस्कार ओर कपालभाति
तखतगढ़ (बरकत खा)
तखतगढ़ थाना परिसर में रविवार को पुलिस अधीक्षक महोदय पाली के आदेशानुसार संडे ऑन साइकिल अभियान मनाया गया। इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास व कस्बा तखतगढ़ में साइकिल चलाई गई ।
थानाधिकारी प्रवीण कुमार आचार्य समेत सभी पुलिसकर्मियों ने योग में भाग लिया। सभी ने सुर्य - नमस्कार कपालभाति सहित विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया और कस्बा तगतगढ़ में साइकिल पर सवार होकर यात्रा की । सभी पुलिसकर्मियों ने योग को अपनी जीवनशैली में शामिल करने का संकल्प लिया ।
थानाधिकारी आचार्य ने कहा कि तन -मन को स्वस्थ रखने के लिए योग अनिवार्य है।योग कि परंपरा प्राचीन काल से चली आ रहीं हैं।
ऋषी मुनी भी योग किया करते थे। आज के समय में योग भारत के साथ - साथ पूरे विश्व में योग का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में थानाधिकारी प्रवीण कुमार आचार्य समेत थाने के हेड कांस्टेबल मकसूद खान, उमरुद्दीन, नीकू सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे हैं।


