गांव कोसेलाव में एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा प्रगति कैंप का शुभारंभ — बालिकाओं को मिली शिक्षा से जुड़ने की नई राह
कोसेलाव (बरकत खान) एजुकेट गर्ल्स संस्था के प्रगति कार्यक्रम के तहत प्रगति मैनेजर साक्षी जैन के निर्देशन में आज गांव कोसेलाव में प्रगति कैंप का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ गांव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोसेलाव के प्रधानाध्यापक घिसू लाल, वाड पंच ईदाराम मेगवाल, वाड पंच करण भाई चौधरी, वाड पंच हिम्मतमल मीणा, समाज सेवी भावैश सैन, बाबुअली , बाबुलाल मेगवाल, युवा कांग्रेस पूर्व जिला उपाध्यक्ष, भोलाराम देवासी, किशन चौहान, राहुल मेगवाल, भरत गेहलोत, एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हुआ इस अवसर पर प्रेरक डिंपल कुमारी एवं प्रगति कोऑर्डिनेटर हरचंद धवल ने कार्यक्रम का संचालन किया। कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं किशोरियाँ उपस्थित रहीं। उपस्थित जनों ने बालिकाओं को शिक्षा से जुड़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन बालिकाओं को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है जो किसी न किसी कारणवश वर्षों पहले स्कूल छोड़ चुकी थीं जैसे स्कूल की दूरी, घरेलू कार्यों की व्यस्तता, आर्थिक स्थिति की कमजोरी या अन्य पारिवारिक कारण एजुकेट गर्ल्स संस्था इन बालिकाओं को फिर से शिक्षा का अवसर प्रदान कर रही है। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के माध्यम से इनका नामांकन किया जाएगा, ताकि कैंप के जरिये उन्हें पढ़ने, लिखने और समझने में सहयोग मिल सके। इस पहल से बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करने की प्रेरणा मिलेगी।