नगर पालिका की बिना अनुमति व स्वीकृति लिए ही शहर में तैयार हो रहें मकान

Sep 11, 2025 - 13:44
 0
नगर पालिका की बिना अनुमति व स्वीकृति लिए ही शहर में तैयार हो रहें मकान

तखतगढ़ (बरकत खान) नगर पालिका क्षेत्र में इन दिनों भवन निर्माण के नियमों की अनदेखी कर धड़ल्ले से मकान व दुकानों का निर्माण जोरो पर है, क्षेत्र में जहा देखो वहीं अवैध निर्माण हो रहा है, इतना ही नहीं पालिका द्वारा अवैध निर्माण कार्य को लेकर जारी नोटिस के बावजूद भी निर्माण कार्य जारी है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है, लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदार अफसर और चैयरमेन अवैध निर्माण कार्यों पर पाबंदी व इन्हें रोकने की दिशा में कदम उठाने को तैयार ही नहीं है। ऐसे में कई बार इनकी शिकायत करने पर भी मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है, अब पालिका के प्रतिपक्ष व पार्षद भी चैयरमेन ओर अधिकारियों पर मिलीभगत के गम्भीर आरोप लगा रहे हैं,

तखतगढ़ के पालिका क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर नगर पालिका की मिलीभगत से आवासीय भू - खण्डो पर लोग व्यावसायिक  काम्प्लेक्स का निर्माण करा रहे हैं, इसके अलावा अनुमति के बिना भवन निर्माण, आवासीय से व्यावसायिक काम्प्लेक्स का निर्माण भी किया जा रहा है, शहर में बन रहे आवासीय काम्प्लेक्स निर्माण में भी निर्धारित मापदंणडो की भी अनदेखी की जा रही है। इतना सब कुछ होने के बावजूद नगर पालिका की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, ऐसे में पालिका प्रशासन को लाखों रुपए के राजस्व का नुक़सान उठाना पड़ रहा है,  जहा पालिका द्वारा कर्मचारियों को बिना स्वीकृति मकान रूकवाने को भेजते हैं तो कुछ चंद रुपयों में रपूचक्कर हो जाते

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................