तखतगढ़ में तेज बारिश, तालाब में पानी की आवक ठप्प

Aug 25, 2025 - 15:54
 0
तखतगढ़ में तेज बारिश, तालाब में पानी की आवक ठप्प


तखतगढ़ (बरकत खा) : इस मानसून की बीती रात से लेकर सोमवार शाम तक तेज बारिश का दौर जारी रहा।बावजूद नपा ने जवाई कमांड की सिचांई नहर में आए बहाव को तालाब में इनफ्लो करवाना भी उचित नही माना।दरअसल,तखतगढ़ तालाब के किनारे खुदे कुओं व जवाई बांध की मिश्रित पानी की नगर में पेयजल की सप्लाई मिल रही है।हर साल पानी में लवणीयता ज्यादा होने के कारण नगरवासियों को मीठा पानी नसीब नही हो रहा है।बरसाती पानी की आवक से तालाब के किनारे खुदे कुओं का पानी मीठा उपलब्ध होता रहा है।नपा के अध्यक्ष ललित रांकावत ने भी इस वर्ष जवाई की तखतगढ़ सिचांई नहर से आने वाले बरसाती पानी को डायवर्ड के लिए आउटफ्लों व इनफ्लों स्थापित किया।

ईओ की लापरवाही आई सामने-नगर में मानसून की बीती 108एमएम बारिश दर्ज हुई।जवाई कमांड की सिचांई नहरों में भी बरसाती पानी का बहाव देर शाम तक जारी रहा।हालांकि नगरपालिका के ईओ मगराज चौधरी की नींद नही खुली।स्वयं प्रतिदिन सादड़ी से आवाजाही रहने व नपा कार्यालय में केेन की सप्लाई पीने के कारण लवणीयता से कोसे दूर है।

इनका कहना है...तालाब को नही भरने की जानकारी मिली है।मै ईओ से बात करता हूं। - कालूराम कुम्हार,एसडीओ सुमेरपुर।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................