तखतगढ पुलिस ने 10 वर्षों से फरार 13 हजार रूपये के ईनामी स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

Nov 18, 2026 - 16:42
 0
तखतगढ पुलिस ने 10 वर्षों से फरार 13 हजार रूपये के ईनामी स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

 तखतगढ़ / पाली / बरकत खां 

पाली पुलिस की वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चल रही विशेष मुहिम के तहत पुलिस थाना तखतगढ़ और सोजत रोड टीम ने एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहे 13 हजार रुपए के इनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।

पकड़ा गया आरोपी कमल उर्फ कैलाश उर्फ कुणाल (पुत्र ओगड़ाम, उम्र 35 वर्ष, निवासी मामावास, थाना सोजत रोड) राज्य के टॉप-25 और जोधपुर रेंज के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस महानिरीक्षक रेंज जोधपुर द्वारा 8,000 रुपए और पुलिस अधीक्षक जिला पाली द्वारा 5,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

ऑपरेशन की रूपरेखा और तकनीकी मदद:

जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली किशोर सिंह चौहान तथा वृत्ताधिकारी सुमेरपुर भवानी सिंह (RPS) के सुपरविजन में यह विशेष कार्रवाई अंजाम दी गई। तखतगढ़ थानाधिकारी शैतान सिंह चारण और सोजत रोड थानाधिकारी कमला के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

गठित टीम ने पारंपरिक पुलिसिंग के साथ-साथ मुखबिर तंत्र और आधुनिक तकनीकी सहायता का इस्तेमाल करते हुए लगातार भरसक प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप आखिरकार 10 साल से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा शातिर चोर व नकबजन शिकंजे में आ गया।

पुलिस की आमजन से अपील:

पाली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति के पास किसी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की सूचना हो, तो वे व्हाट्सएप नंबर 9251255006 पर तुरंत संपर्क करें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। आइए, एक सुरक्षित, जागरूक और नशामुक्त पाली के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................