सुरों की साधिका कंचन सोनी, भक्ति और कला की अनमोल मिसाल

Aug 25, 2025 - 15:52
 0
सुरों की साधिका कंचन सोनी, भक्ति और कला की अनमोल मिसाल

उदयपुरवाटी / इंदौर (सुमेर सिंह राव )
 सुप्रसिद्ध सिंगर और एक्टर कंचन सोनी ने अपनी सुरमयी आवाज और अभिनय की प्रतिभा से देशभर में एक अलग पहचान बनाई है। संगीत और भक्ति के क्षेत्र में उन्होंने अनेक उल्लेखनीय प्रस्तुतियां दी हैं, जिनकी गूंज देशभर में सुनी जा सकती हैं। कंचन ने अब तक कई लोकप्रिय एल्बम लॉन्च किए हैं, जिनमें कांवड़ यात्रा, गणेशजी, खाटू श्याम और महाकाल पर आधारित भजन विशेष रूप से चर्चित हुए। हाल ही में उन्होंने इंदौर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय,पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भजन सम्राट लक्खा के साथ मंच साझा कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उन्हें स्वर कोकिला अनुराधा पौडवाल का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। यही कारण है कि वे भक्ति संगीत के क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम बन चुकी हैं। कंचन ने अपनी गायिकी के साथ-साथ अभिनय के क्षेत्र में भी कदम बढ़ाया। वह फिल्म ‘नागमणि का गहना प्रेम’ में नजर आ चुकी हैं, जिसने उन्हें एक्टर के रूप में भी पहचान मिली।उनकी आवाज को बड़े संगीत घरानों ने भी सराहा है। टी-सीरीज सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों से उनके एल्बम रिलीज कर चुके हैं, जो उन्हें संगीत उद्योग में और मजबूत स्थान दिलाते हैं।30 अगस्त का दिन कंचन सोनी के लिए खास महत्व रखता है। इस दिन उनका जन्मदिन है।इस दौरान विभिन्न राज्यों से जुड़े उनके चाहने वाले और संगीतप्रेमी उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। एक्टर और सिंगर के रूप में कंचन आज अनेक युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................