बिजली कर्मियों ने चलाया पेड़ों की छटाई का अभियान
![बिजली कर्मियों ने चलाया पेड़ों की छटाई का अभियान](https://gexpressnews.com/uploads/images/202407/image_870x_6687dfe23c10b.jpg)
तखतगढ़ (बरकत खां)
तखतगढ़ : कस्बे के स्वामी विवेकानंद बस के सामने डाक बंगले के पास बिजली लाइनों पर आए पेड़ों की वजह से अक्सर फाल्ट होने के चलते बिजली गुल हो जाती थी। इससे निजात पाने के लिए शुक्रवार को बिजली कर्मियों ने लोहिया बस स्टैंड सामने व अन्य स्थानों पर पेड़ों की कटाई का अभियान चलाया। इस दौरान कई घंटे तक कालोनी की आपूर्ति बंद रही।
बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सुबह डाक बंगले पास के निकट से पेड़ों को कटाई का काम शुरू किया। डाक बंगले के पास 33 केवी लाइन के ऊपर आई पेड़ों की डालों को काटा गया। जर्जर लाइनों की मरम्मत की गई। लाईनमैन नसाराम मीना ने बताया कि पेड़ों की वजह से लाइन में फाल्ट की शिकायतें मिल रही थीं। लाइन के ऊपर आए पेड़ों की छंटाई कर तारों की मरम्मत कराई गई है।
इस मौके , जयंतीलाल , सियाराम अन्य गण कार्मिक मौजूद रहे ।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)