गुर्जर सम्राट मिहिर भोज जयंती मनाई
रूपबास /भरतपुर ( लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल) : गांव घाटौली में NH 123 पर स्थित गुर्जर चौक पर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज जयंती मनाई जो विक्रम संवत भादो मास शुल्क पक्ष तृतीया (तीज) को मनाई।
समाज सेवी नीरज गुर्जर ने बताया कि जिन्हें भोज प्रथम के नाम से जाना जाता है, गुर्जर - प्रतिहार राजवंश के एक महान शासक थे, जिन्होंने 836 से 885ईस्वी तक लगभग 49 वर्षों तक भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी हिस्से में कन्नौज से शासन किया.अरब आक्रांताओं को मुंहतोड़ जवाब देने वाले तात्कालिक गुजरात और राजस्थान पर शासन करने वाले गुर्जर प्रतिहार वंश के महान प्रतापी गुर्जर शासक सम्राट मिहिरभोज प्रतिहार जयंती अवसर पर समस्त सनातनियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
मौके पर समाज सेवी एवं उपाध्यक्ष नीरज गुर्जर, बल्लो पटेल,कल्ला ठेकेदार, दिनेश गुर्जर,लाखन, पवन, विष्णु, वीरेंद्र , सागर,कृष्णा सुलानिया,आकाश(अक्की), सुघड़, मनोज ठटवारा, सनी, तोता, टीकम, छोटू, रामबाबू, निहाली अन्य मौजूद रहे।

