कार बंद पड़े गैराज की शटर तोड़ अंदर जा घुसी बाल बाल बचे
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर शहर में बीती देर रात को एक तेज रफ्तार कार स्कूटी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गैराज में जा घुसी। जिससे कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन एयरबैग खुलने से कार सवार दो लोग बाल बाल बच गए।
यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर दो स्थित ग्रामीण बैंक के सामने की बताई जा रही है। गैराज संचालकअभिनव मेहता ने बताया कि रात को अचानक एक कार गैराज के शटर से जा टकराई, जिससे शटर नीचे गिर गया। तेज आवाज सुनकर जब लोग बाहर आए तो देखा कि कार गैराज के अंदर घुस चुकी थी। कार में कुल तीन लोग सवार थे।
जबकि पीछे बैठे व्यक्ति को मामूली चोटें आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब कार चालक ने सामने जा रही एक स्कूटी को बचाने की कोशिश की। स्कूटी सवार मौके से सुरक्षित निकल गया।