सती माता मंदिर में भादी मावस महोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारा और कलश यात्रा का हुआ आयोजन

Aug 28, 2025 - 13:38
Aug 28, 2025 - 13:44
 0
सती माता मंदिर में भादी मावस महोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारा और कलश यात्रा का हुआ आयोजन

कोटपूतली बहरोड, (योगेश शर्मा) सती माता मंदिर में भादी मावस महोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारा एवं देव कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह 27 एवं 28, दो दिवसीय उत्सव गांव चटगांवड़ा में यात्रा की शुरुआत भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं और बालिकाओं ने रंग-बिरंगे वस्त्रों में सजकर कलश यात्रा में हिस्सा लिया।

इस दौरान सती माता की प्रतिमा का नगर भ्रमण कर पंचामृत अभिषेक किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का स्वागत हुआ। पहले दिन सायं 7 बजे से स्थानीय कलाकारों द्वारा भजनों की अमृतवर्षा हुई, भक्ति भजनों से समां बांधा। अंतिम दिन प्रातः पूजन, छप्पन भोग, और मंगल पाठ का आयोजन हुआ। भक्तों ने सपरिवार सती माता की कृपा प्राप्त की जिसमें मेला कमेटी सदस्य कमल शर्मा ,और देशराज, करतार मास्टर, सुभाष अध्यक्ष, सुभाष उपाध्यक्ष महेंद्र,अशोक, राजेंद्र भोजासिया, समर सिंह,संदीप गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़के सती माता के मंदिर में सहयोग प्रदान किया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................