अतिक्रमण के खिलाफ आरणी के ग्रामवासियों द्वारा भूख-हड़ताल का चौथा दिन:, पूर्व सरपंच ने किया अतिक्रमण, प्रशासन का सहयोग नहीं ,खून से लिखा पत्र

Aug 28, 2025 - 13:23
 0
अतिक्रमण के खिलाफ आरणी के ग्रामवासियों द्वारा भूख-हड़ताल का चौथा दिन:, पूर्व सरपंच ने किया अतिक्रमण, प्रशासन का सहयोग नहीं ,खून से लिखा पत्र

गुरला ( बद्रीलाल माली) ग्राम पंचायत आरणी तहसील राशमी जिला चित्तौडगढ के राजु गिरीं गोस्वामी ने बताया कि आरणी स्थित गोस्वामी व नाथ समाज की समाधि भूमि  भूमि पर पूर्व सरपंच और उनके साथियों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर दिया है ग्रामीणों ने इस संबंध में  भूख हड़ताल कर रखी हैं प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा है जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं राजस्थान संपर्क 181 पर पी शिकायत दर्ज करने पर ग्रामीणों को समस्या से निजात नहीं मिला है ग्रामीणों की मांग है कि शीघ्र ही अवैध अतिक्रमण हटाया जाए और उनको पाबंद किया जाए आगे अन्य अतिक्रमण नहीं हो

इस खसरा नंबर पर अतिक्रमण कर रखा यह भूमि चारागाह तालाब पेट की है

सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कोई भी व्यक्ति चारागाह एवं तालाब पेट में प्रणाली में कोई अतिक्रमण नहीं कर सकता परंतु जो यह खसरा नंबर बता रखे हैं यह चारागाह वह तालाब बेटे की जगह है जिस पर अतिक्रमण कर रखा है प्रशासन शीघ्र इस अतिक्रमण को हटवाने की कारवाई करवाए जिसका खसरा नं. 4635/452 के रास्ते जिसका खसरा नं. 450 व चारागाह जिसका खसरा नं. 4630/449 व 4636/456 जो कि तालाब पेटे की मीन है 

ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने के लिए लिखा खून से पत्र - 
जब शब्द थक गए, जब कलम कांपने लगी, तब हमें लहू से लिखना पड़ा।”
यह सिर्फ पत्र नहीं, बल्कि हमारे गांव की चीख है। यह लहू, हमारी ज़मीन की पीड़ा है।
जब कोई सुनने को तैयार नहीं, तो खून ने बोलना शुरू किया है

गांव के पूर्व सरपंच और उनके साथियों ने जमाया कब्जा
ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त भूमि पर गांव के पूर्व सरपंच भैरूलाल सुथार ने अपने साथियो के साथ मिलकर अवैध कब्जा कर लिया

विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
 इसके संबंध मे हमने 30 जून को ग्राम विकास अधिकारी आरणी विकास अधिकारी राशमी, थाना प्रभारी राशमी व जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन दिया। 

राजस्थान संपर्क 181 पर भी की परन्तु समस्या पर कोई समाधान नहीं हुआ

15 जून व 29 जूनको 181 पर शिकायत दर्ज करवायी जिसे 91 की कार्यवाही की जा रही है कह कर बंद कर दिया गया। जबकि राजस्थान सरकार राजस्थान संपर्क पोर्टल पर कोई भी समस्या का निवारण के लिए ऑनलाइन पोर्टल है परंतु ग्रामीणों को 181 पर भी कंप्लेंट करने पर समस्या का निवारण नहीं मिला

डाक द्वारा भी भेजा गया जिला कलेक्टर में पुलिस अधीक्षक को पत्र

उसके उपरांत एक शिकायत पत्र 5 अगस्त 2025 को डाक के माध्यम से जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक को प्रेषित किया, उसके बाद भी कार्यवाही नही हुई 

सरकार के आदेश व नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं
जबकि सरकार के आदेशानुसार रास्ते व चारागाह से तुरन्त अतिक्रमण हटाना चाहिए। इस संबंध मे पुलिस एवं जिला कलेक्टर द्वारा भी कार्यवाही नही की गई और

पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है
 पुलिस थाना राशमी वालों द्वारा हमें थाने पर बुलाकर डराने का काम किया। अतिकर्मियों द्वारा अतिक्रमण नही हटाने की स्थिति पर ग्रामवासियों को आज भूख हड़ताल प्रारम्भ की।

ग्रामीणों ने की भूख हड़ताल
ग्रामीण के बहुत प्रयास के बाद भी अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं होने पर जिला कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक व राजस्थान संपर्क पर शिकायत करने पर भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है और साथ ही प्रशासन द्वारा अतिक्रमणों का सहयोग देने पर ग्रामीणों ने आज 28 अगस्त को चार दिन हो गए हैं वह हड़ताल पर बैठे हुए प्रशासन सुनने वाला नहीं है ग्रामीण परेशान है 
ग्रामीणों की मांग शीघ्र अतिक्रमण हटाया जाए
ग्रामीणों ने कहा कि सरपंच व अन्य उनके साथी द्वारा किया गया अतिक्रमण शीघ्र हटाया जाए ग्रामीणों को न्याय दिलाया जाए

भूख हड़ताल व धरना स्थल पर ग्रामीण
भूख हड़ताल - 
1. नारायण गिरी गोस्वामी
 2. अमित गिरी गोस्वामी 
धरने पर - मनोहर गिरी राजू गिरी ,डालू गिरी,शंभु ,श्याम गिरी ,संपत ,महेश , सोनू सुखवाल,लक्ष्मण काना , रतन सुखवाल, शंभु ,किशन सागर  ग्रामवासी आरणी आदि 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................