अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के विशाल झालानी बने लक्ष्मणगढ़ तहसील अध्यक्ष
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की एक बैठक का आयोजन विशाल रक्तदान शिविर लॉर्ड्स यूनिवर्सिटी में आयोजित हुआ। जिसमें कस्बा लक्ष्मणगढ़ से वैश्य समाज से जुड़े लोगों ने भाग लिया।
वही बैठक में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष मनोज चाचान ने कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद, महामंत्री हरिशंकर खंडेलवाल, उपाध्यक्ष प्रदीप जैन की सहमति से कस्बा लक्ष्मणगढ़ निवासी विशाल झालानी को अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का लक्ष्मणगढ़ तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है।
रक्तदान शिविर में लक्ष्मणगढ़ से पहुचे लोगों ने बढ़चढ़कर रक्तदान किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला मंत्री प्रदीप जैन, खंडेलवाल समाज अध्यक्ष रमेश ठाकुरिया, पूर्व सरपंच बलराज गुप्ता, कुलदीप घीया, मुकेश जैन, सुभाष रोणपुरिया, सुधीर गुप्ता, नवयुवक मंडल अध्यक्ष भानु खंडेलवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कस्बे मे अलवर से आगमन पर भाजपा के जैकी खंडेलवाल अविनाश खारवाल कैलाश खंडेलवाल राजेंद्र कुमार एमके झालानी ने स्वागत कर अध्यक्ष को बधाई दे खुशी का इजहार किया ।