गोवर्धन धाम को दसवीं पदयात्रा लिली से हुई रवानगी
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लिली से गोवर्धन धाम की दसवीं पदयात्रा रवाना की गई, दसवीं पदयात्रा रवानगी से पूर्व ग्रामीणों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह राघव ने ध्वजा पूजन कर हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवानगी दी गई।
चंद्रकांत तिवाड़ी ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी लीली से श्री गोवर्धन धाम के लिए दसवीं पदयात्रा रवाना हुई। जिसमें त्रिलोक सैदावत,जतन सिंह नरूका रामबाबू, शेर सिंह मुरारी, सुरेश मांगी उदय सिंह चंद्रकांत त्रिलोक प्रदीप बाबुलाल मुकेश राजाराम विनित,रिंकू चौधरी आदि मौजूद रहे।

