श्रमजीवी पत्रकार संघ उपशाखा राजगढ़-रैणी इकाई की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित
सकट क्षेत्र की सूरेर ग्राम पंचायत क्षेत्र के गोठ की चौकी स्थित जी.एस. पब्लिक स्कूल में शनिवार को श्रमजीवी पत्रकार संघ उपशाखा राजगढ़-रैणी की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजगढ़-लक्ष्मनगढ़ विधायक मांगेलाल मीना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रैणी प्रधान मीरा मांगेलाल मीना ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आदिवासी मीना समाज के प्रदेशाध्यक्ष अमरचंद मीना फौजी, श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष चंदशेखर शर्मा, लायंस क्लब के प्रांतीय सलाहकार डॉ खेमसिंह आर्य, एन एल वर्मा, पाटन सरपंच सरोज मीना, राजेश जोशी, राजपुर बड़ा प्रतिनिधि रामोतार शर्मा, नीमला सरपंच प्रतिनिधि हरिओम मीना, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवसहाय मीना, भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष कमल जैन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मांगेलाल मीना ने कहा कि पत्रकार जनता की समस्याओं को उठाकर प्रशासन को अवगत कराते हैं। उन्होंने नवीन कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि आप निष्पक्ष होकर अपने कर्तव्यपथ पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि राजगढ़ में पत्रकार संगठन के लिए जमीन आवंटन में सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष चंदशेखर शर्मा ने पत्रकार हितों के लिए हमेशा सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सबको संगठित तथा एकजुटता के साथ कार्य करने का आव्हान किया। कार्यक्रम को लायंस क्लब के प्रांतीय सलाहकार डॉ खेमसिंह आर्य, समाजसेवी एन एल वर्मा, आदिवासी मीना समाज के प्रदेशाध्यक्ष अमरचंद फौजी, सरपंच पाटन सरोज मीना, पत्रकार देशबंधु जोशी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के निदेशक महेंद्र मीना का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार संघ की नवीन कार्यकारिणी राजगढ़-रैणी के उपशाखा अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा, राजेंद्र मीना, महासचिव रतन तिवाड़ी, संगठन मंत्री अमन जैन, कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा,सचिव महेंद्र मीना, मीडिया प्रभारी नेमी नीमला, विधि सलाहकार नेहपाल सिंह, सदस्य महेश मीना, फतेहसिंह मीना, राजकुमार मीना, रामरतन मीना, पुष्पेन्द्र शर्मा, अखिलेश वशिष्ठ, संरक्षक देशबंधु जोशी, नेहपाल सिंह आदि ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों ने नवीन कार्यकारिणी को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कपूर गुप्ता, तुलसी शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, जितेंद्र सैनी, मोहनलाल सैनी, विष्णु जांगिड़, सतीश शर्मा, राम जन सेवा टीम के रामसिंह बड़ला, सर्व समाज हेल्प टीम के सदस्य सुनील भांकरी, प्रमोद सैनी, रामकेश मीना, मुकुल बड़ाया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
- राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट