श्रीरामकला मंच के सदस्यों व पात्रों ने किया हनुमान जी की ध्वजा व बल्ली पूजन
नौगांवा (छगन चेतीवाल) श्रीरामकला मंच के सदस्यों व पात्रों ने हनुमान जी की ध्वजा व बल्ली पूजन किया, श्री राम कला मंच के कोषाध्यक्ष मुकुट गोयल ने बताया किआज दिनांक 6 सितंबर 2025 शनिवार को हनुमान जी की ध्वजा व बल्ली पूजन किया गया जिसमें श्री राम कला मंच के पात्र व सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया पंडित अनिल तिवाड़ी द्वारा मंत्रौ उच्चारण के साथ पूर्ण विधि विधान से श्री हनुमान जी की ध्वजा व बल्ली पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया नोगांवा बस स्टैंड स्थित सनातन धर्मशाला के प्रांगण मे 19 सितंबर से श्री राम कला मंच द्वारा श्रीराम की लीलाओं का मंचन किया जाएगा श्री राम की लीलाओं का मंचन 3 अक्टूबर तक नई-नई ड्रेस आभूषणों के साथ चलेगी श्री राम कला मंच में राम बारात आकर्षण का केंद्र रहेगी जिसमें नई-नई झांकियां बैंड बाजों के द्वारा राम बारात निकाली जावेगी। बैठक के दौरान रमेश जांगिड़ मुकुट गोयल, अविनाश जैन दुष्यंत जांगिड़, रामू सैनी, हेमचंद जांगिड़, अजय सैनी, पप्पू सैनी, जितेंद्र छाबड़ा, मान सिंह, अनिल तिवाडी मनोज सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।