सुमेरपुर-शिवगंज पुलिया पर 5 दिन से बंद है आवागमन, जान जोखिम में डाल मजबूरन हाईवे से जा रहे लाेग

कांग्रेस नेता हरिशंकर मेवाड़ा ने कलेक्टर से की बात, रपट पर पानी का बहाव हाे गया कम, पुलिया तैयार हाे तब यहां से शुरू करें प्रशासन आवागमन

Sep 10, 2025 - 14:24
Sep 10, 2025 - 14:33
 0
सुमेरपुर-शिवगंज पुलिया पर 5 दिन से बंद है आवागमन, जान जोखिम में डाल मजबूरन हाईवे से जा रहे लाेग

सुमेरपुर (बरकत खान) सुमेरपुर-शिवगंज को जोड़ने वाली पुलिया जवाई बांध के गत 6 सितंबर काे गेट खाेलने के बाद पुलिया के ऊपर हाेकर पानी बहने से क्षतिग्रस्त हाे गया हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से पुलिया से आवागमन बंद कर दिया। पिछले 5 दिनों से आवागमन पूरी तरह ठप है। जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरन जान जोखिम में डाल लंबा सफर तय कर हाईवे से हाेकर आवागमन करना पड़ रहा हैं। इसे लेकर बुधवार काे सुमेरपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी रहें हरिशंकर मेवाड़ा ने पुलिया पर चल रहें निर्माण कार्य का माैका-मुआयना किया। जवाई के 2 गेटाे से मात्र 0.50-0.50 फीट पानी छाेड़े जाने से रपट पर भी पानी का बहाव बहुत कम देखा गया। उन्हाेंने संबंधित ठेकेदार काे जल्द रात-दिन कार्य कर निर्माण पुरा करने के निर्देश दिए। हरिशंकर मेवाड़ा ने जिला कलेक्टर एल एन मंत्री से दूरभाष कर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र का मुख्य संपर्क मार्ग है और इसके बाधित होने से लोग हाईवे का लंबा चक्कर काटने को मजबूर हैं। स्कूली बच्चों, मरीजों और दिहाड़ी मजदूरों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार अतिवृष्टि पर बारिश में पुलिया से आवागमन बंद हाे जाता है, लेकिन प्रशासन स्थायी समाधान नहीं करता। 

दो-दो मंत्री फिर भी जनता परेशान, सिर्फ वादे, काम नहीं: मेवाड़ा
मेवाड़ा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र में दो-दो मंत्री होने के बावजूद जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है।  पिछले 5 दिन से लोग हाईवे होकर जान जोखिम में डाल सफर कर रहे हैं, लेकिन मंत्रियों को कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों मंत्रियों ने पुल का निरीक्षण करना भी उचित नहीं समझा, जबकि जनता परेशान है। बिजली, सड़क जैसी समस्याएं आज भी जस की तस हैं। उन्होंने बताया कि 25 जून 2023 को शिवगंज में एक समारोह में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत और राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने पुल निर्माण की घोषणा की थी। तब बजट में 20 करोड़ की स्वीकृति के बाद अतिरिक्त 5 करोड़ और बढ़ाकर कुल 25 करोड़ किए गए थे, लेकिन आज तक पुल निर्माण शुरू नहीं हुआ।

पानी कम हो गया है, अब रपट से आवागमन शुरू किया जा सकता है - मेवाड़ा
हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा पुलिया के नीचे बनी रपट पर अब पानी का बहाव बहुत कम हो गया है। सुरक्षा जांच के बाद प्रशासन चाहे तो यहां से छोटे वाहन और दोपहिया वाहनों का आवागमन तुरंत शुरू किया जा सकता है। हमने इस बारे में एसडीएम से बात की है और मांग की है कि लोगों की परेशानी को देखते हुए त्वरित कदम उठाए जाएं।

तीन बार पहले भी क्षतिग्रस्त हो चुका है पुल, लेकिन नहीं मिला स्थायी समाधान
मेवाड़ा ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब यह पुल क्षतिग्रस्त हुआ हो। 2006 में अतिवृष्टि से इस पुल के 4 स्पान टूट गए थे। लाेगाें काे कई दिनाे तक सुमेरपुर-शिवगंज आवागमन के नाना-बेडा रूट हाेकर आना पड़ा था। 2016-17 में यही हाल रहें। जवाई के गेट खुलने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। 1973 में अतिवृष्टि से पुल का आधा भाग टूट कर बह गया था। इससे लाेग खासे परेशान हैं। 

जवाई बांध से छोड़ा गया पानी बना परेशानी की वजह
6 सितंबर को जवाई बांध के 9 गेट खोलने के बाद पुलिया पर पानी का बहाव तेज हो गया था। बहाव इतना ज्यादा था कि पुलिया के ऊपर से पानी गुजरने लगा, जिससे उसका कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। तब से ही प्रशासन ने पुल को बंद कर दिया। अब स्थिति सामान्य हो रही है। बांध के गेटों से केवल 0.50 फीट पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे पुलिया के नीचे बनी रपट पर बहाव काफी कम हो गया है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................