नशामुक्त भारत महाअभियान: ब्रह्माकुमारीज़ ने 10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाने की उठाई मशाल, उदयपुरवाटी में दिलाई शपथ

Aug 11, 2026 - 18:27
 0
नशामुक्त भारत महाअभियान: ब्रह्माकुमारीज़ ने 10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाने की उठाई मशाल, उदयपुरवाटी में दिलाई शपथ

जनभागीदारी और आध्यात्मिक जागरूकता से ही बनेगा नशामुक्त भारत: ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा चलाए जा रहे '10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान' के तहत श्री टोडरमल महाविद्यालय में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सोमेश कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं एडवोकेट मोतीलाल सैनी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी थीं।

फोन, सोशल मीडिया और दिखावा भी नया नशा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीके सुनीता दीदी ने कहा कि नशा केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ही नष्ट नहीं करता, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में सबसे बड़ी रुकावट बनता है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा:

"आज के दौर में नशा केवल मादक पदार्थों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि युवाओं में स्मार्टफ़ोन, सोशल मीडिया, दिखावे और अंधाधुंध फ़ैशन का नशा भी तेज़ी से पैर पसार रहा है। मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है, इसे व्यसनों में गंवाने के बजाय समाज कल्याण में लगाना चाहिए।"

उन्होंने जोर दिया कि जब जीवन में आध्यात्मिकता और ईश्वरीय चिंतन का समावेश होता है, तब व्यक्ति स्वयं बुराइयों से मुक्त होकर दूसरों के लिए प्रेरणा बन जाता है। बीके सुनीता दीदी ने उपस्थित सभी लोगों को राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया और नशामुक्त रहने की सामूहिक शपथ दिलाई।

वैश्विक चुनौती बना नशा: एडवोकेट मोतीलाल सैनी विशिष्ट अतिथि एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने कहा कि नशा आज पूरे विश्व के सामने एक गंभीर संकट है, जो परिवार, शिक्षा और सामाजिक मूल्यों को दीमक की तरह चाट रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ब्रह्माकुमारीज़ का यह 10 करोड़ प्रतिज्ञा महाअभियान नशामुक्त और विकसित भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।

सामाजिक भागीदारी जरूरी: डॉ. सोमेश कुमार सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सोमेश कुमार सिंह ने कहा कि नशामुक्ति के लिए पूरे समाज की सक्रिय सहभागिता अनिवार्य है। उन्होंने जन-जागरण के इस महायज्ञ के लिए ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान का आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक staff और छात्र-छात्राओं ने जीवनभर नशामुक्त रहने का दृढ़ संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................