पचलंगी के लाल ने स्विमिंग के 100 मीटर बैक स्ट्रोक इवेंट में जीता सिल्वर मेडल
2026 में गोल पेरा-एशियन स्विमिंग चैंपियन इवेंट में देश के लिए जीतना है मेडल
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) पचलंगी झडाया नगर ढाणी नयावासियो की वार्ड नंबर 10 के लाल संदीप गढ़वाल पुत्र श्री राम कुमार वैसे तो दिल्ली अधिनस्थ बोर्ड में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं l
इनकी 2019 से ही स्विमिंग में रुचि थी लेकिन 2019 में दिल्ली अधिनस्थ बोर्ड में सिलेक्शन और कोविड आने की वजह से उनकी प्रेक्टिस स्किप करनी पड़ी l हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता ने स्विमिंग में महारत हासिल संदीप गढ़वाल से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि अगर लक्ष्य के प्रति जुनून और जोश हो तो सफल होने से कोई नहीं रोक सकता l आखिर कर संदीप ने अपने लक्ष्य को पाने के लिए पिछले साल 2024 में दिल्ली के प्रतिष्ठित और इंटरनेशनल ताल कटोरा स्टेडियम में ट्रेनिंग लेना शुरू किया आखिरकार उनकी मेहनत रंग भी लाई l हाल ही में सीकर के स्वामी केशवानंद विद्यालय के स्विमिंग पूल में 9th para स्टेट राजस्थान स्विमिंग चैंपियनशिप की आयोजित प्रतियोगिता में स्विमिंग के 100 मी बैक स्ट्रोक इवेंट में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है l अब आगे का goal para एशियन स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में आयोजित होने वाले इवेंट में संदीप गढ़वाल का देश के लिए मेडल दिलाना ही पहली प्राथमिकता होगी l


