कलस्टर कैम्प मे मतदाताओ का किया पंजीकरण

Jan 6, 2026 - 13:00
 0
कलस्टर कैम्प मे मतदाताओ का किया पंजीकरण

पाली (राकेश कुमार लखारा)  निर्वाचन विभाग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण के अन्तर्गत कोई भी पात्र मतदाता न छुटे की संकल्पना के तहत समाज के वंचित वर्गों एवं समाज की मूलधारा से जोड़ने के लिए मंगलवार को निर्वाचन क्षैत्र के सभी मतदान केंद्रो पर कलस्टर कैम्प का आयोजन किया गया। 
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि निर्वाचन विभाग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण के अन्तर्गत कोई भी पात्र मतदाता न छुटे की संकल्पना के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समाज के वंचित वर्गों एवं समाज की मूलधारा में जुड़ने से शेष वर्गो पर विशेष जोर देते हुए समावेशी मतदाता पंजीकरण का लक्ष्य प्राप्त किया जाना है। इसी के तहत मंगलवार को 18़ आयु वर्ग के युवा एवं महिला मतदाताओं के साथ ही विशेष योग्यजन,ट्रांसजेण्डर, घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु, विशेष रूप से  पिछडे जनजातिय समूह वर्ग के लिए स्वीप गतिविधि के तहत कलस्टर कैम्प के माध्यम से मतदाता  सूची मे नाम जोडने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर ललित कुमार दवे, सुरेश व्यास, अनिल नामा,रमेश कुमार अणकिया,मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, राजेश कुमार सैन,लोकेश दवे, मनोज कुमार रांगी,आशीष चौधरी, पारसराम, अनिता पारीक समेत निर्वाचन से जुडे कार्मिक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................