टोडपुरा मे शेखावाटी हार्स शो का शानदार एवं जानदार हुआ आगाज

टोडपुरा का हार्स शो शेखावाटी क्षेत्र में सांस्कृतिक पर्यटन को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा..... डॉक्टर धर्मपाल चौधरी

Sep 10, 2025 - 14:27
Sep 10, 2025 - 14:32
 0
टोडपुरा मे शेखावाटी हार्स शो का शानदार एवं जानदार हुआ आगाज

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव )  निकटवर्ती ग्राम टोडपुरा में बुधवार को शेखावाटी हॉर्स शो का शानदार एवं जानदार आगाज शुरू हुआ l शेखावाटी की धरा पर परंपरा और शौर्य का अनूठा संगम  का भव्य शेखावाटी हॉर्स शो का आयोजन का भव्य शुभारंभ डॉक्टर धर्मपाल चौधरी एंटी करप्शन मध्य प्रदेश द्वारा किया गया l शेखावाटी हॉर्स के उद्घाटन समारोह पर बोलते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर धर्मपाल चौधरी ने कहा कि शेखावाटी का यह शो क्षेत्र में सांस्कृतिक पर्यटन को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा l कार्यक्रम की अध्यक्षता टोडपुरा सरपंच भंवर सिंह धीवा ने की l
इस कार्यक्रम में राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति और अद्वितीय घोड़ा नस्लों का प्रदर्शन किया गया। शो में पारंपरिक परिधान और साज-सज्जा से सुसज्जित घोड़े अपनी कला, कौशल और आकर्षक चाल से दर्शकों का मन मोहा l कार्यक्रम के आयोजक अनिल चौधरी ने सभी आगंतुक महानुभावों का आभार व्यक्त किया l इस दौरान अरविंद कुमार ,विनोद पूनिया ,जय सिंह ,पूरन सिंह, विक्रम सिंह, मोहन सिंह, दीपचंद झाझरिया, अजय सिंह गुड़ा, विकास भालोठिया ,डॉ रमेश दादर अश्व अनुसंधान केंद्र बीकानेर सहित कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोग उपस्थित रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................