पचलंगी में श्री मातेश्वरी कुश्ती दंगल का समापन: मंत्री झाबर सिंह खर्रा के आतिथ्य में सम्मानित हुए भामाशाह महावीर यादव और पत्रकार

Oct 4, 2026 - 17:24
 0
पचलंगी में श्री मातेश्वरी कुश्ती दंगल का समापन: मंत्री झाबर सिंह खर्रा के आतिथ्य में सम्मानित हुए भामाशाह महावीर यादव और पत्रकार

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)

उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के पावन अवसर पर आयोजित 'श्री मातेश्वरी कुश्ती दंगल' का समापन बेहद गरिमाममय माहौल में हुआ। इस धार्मिक एवं खेल आयोजन के दौरान स्वर्गीय छोटेलाल यादव के सुपुत्र महावीर यादव को राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। यादव परिवार की ओर से हर साल परंपरा निभाते हुए मेले में सराहनीय कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं और पत्रकारों का विशेष सम्मान किया जाता है।

असम से पहुंचे भामाशाह महावीर यादव:

मेला कमेटी अध्यक्ष मदनलाल भावरिया के एक छोटे से आग्रह पर असम से चलकर पचलंगी पहुंचे भामाशाह महावीर यादव की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। गांधी जयंती के अवसर पर स्वर्गीय छोटेलाल यादव के परिवार की तरफ से क्षेत्र के पत्रकारों और मेले को सफल बनाने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को बैग, मोमेंटो, डायरी और पेन भेंटकर सम्मानित किया गया। यादव परिवार की इस सामाजिक सरोकार वाली अनूठी पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

मंत्री झाबर सिंह खर्रा की मौजूदगी:

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने आयोजकों और यादव परिवार के इस सेवाभाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण संस्कृति और खेल भावना को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ आपसी प्रेम और भाईचारा भी मजबूत होता है। दंगल और सम्मान समारोह के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................