कठूमर-भनोखर मार्ग हादसे में दूसरे युवक की भी मौत; जयपुर में इलाज के दौरान अमन ने तोड़ा दम, दोनों युवकों की एक साथ उठी अर्थियां; कस्बे में पसरा मातम

May 22, 2026 - 21:49
 0
कठूमर-भनोखर मार्ग हादसे में दूसरे युवक की भी मौत;  जयपुर में इलाज के दौरान अमन ने तोड़ा दम, दोनों युवकों की एक साथ उठी अर्थियां; कस्बे में पसरा मातम

कठूमर (दिनेश लेखी) कठूमर-भनोखर सड़क मार्ग पर खेडामैदा के समीप बुधवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक ने भी गुरुवार सुबह जयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत के बाद कस्बे में शोक की लहर फैल गई और माहौल गमगीन हो गया।
जानकारी के अनुसार कठूमर निवासी दीपक पुत्र शेरी जांगिड़ ब्राह्मण तथा अमन पुत्र बबली जाट बुधवार रात बाइक से बसेठ से कठूमर लौट रहे थे। इसी दौरान खेडामैदा के पास उनकी बाइक की अज्ञात वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से कठूमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।
वहीं गंभीर रूप से घायल अमन को प्राथमिक उपचार के बाद पहले अलवर और बाद में हालत नाजुक होने पर जयपुर रेफर किया गया, जहां गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
दोनों युवकों की मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कई घरों में घटना के बाद चूल्हे तक नहीं जले। गुरुवार को दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में किया गया। जब दोनों की अर्थियां एक साथ उठीं तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
बताया गया कि अमन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दीपक का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर बताया जा रहा है। उसके पिता शेरी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे और पूर्व में हुई दुर्घटना के कारण शारीरिक रूप से लाचार हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................