गोविन्दगढ़ कस्बे में जीएसटी सुधारों के समर्थन में निकाली रैली,विधायक सुखवन्त सिंह रहे मौजूद
गोविन्दगढ़, अलवर
गोविंदगढ़ कस्बे में जीएसटी सुधारों के समर्थन में एक रैली निकाली गई। जो कि गांधी पार्क परिसर से प्रारंभ होते हुए मुख्य बाजारों में पैदल यात्रा कर रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह के द्वारा व्यापारियों और आमजन से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जीएसटी स्लैब में किए गए बदलावों की जानकारी दी और बताया कि इन सुधारों से आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। अधिकारियों ने समझाया कि रोटी, कपड़ा और मकान जैसी आधारभूत आवश्यकताओं की वस्तुएं पहले से अधिक सस्ती होंगी, जिससे लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी और वे आसानी से इनका लाभ उठा सकेंगे।
सुखवंत सिंह विधायक रामगढ़ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हम सभी एक नए भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए एकत्रित हुए यह रैली सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं बल्कि एक सशक्त और सरल अर्थव्यवस्था की दिशा में हमारा कदम है। नवरात्रि के पहले दिन से पूरे देश में जीएसटी की नई दरें लागू हो रही हैं। अब जीएसटी के दो मुख्य स्लैब पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे । इस सुधार से पूरे देश के सभी वर्गों के लोगों को लाभ होगा। आम आदमी के लिए उनके रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें अब सस्ती होंगी। जरूरत के सामान खरीदने के लिए उन्हें अब कम खर्च करना होगा। इन नई दरों के लागू होने से देश का जीडीपी भी बढ़ेगा। सभी वर्ग के लोगों, खासकर निम्न एवं मध्यम वर्ग के लोगों को विशेष राहत मिलेगी।
सुभाष गोयल ने बताया कि नए जीएसटी बदलावों को लेकर दुकानदार और कारोबारी बेहद उत्साहित हैं। वे इस सुधार को तुरंत ग्राहकों तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं। आटा, दाल, चावल, गुड़, सब्जी और दूध जैसे आवश्यक खाद्य पदार्थ पूरी तरह जीएसटी मुक्त रहेंगे। इस कदम से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के घरेलू खर्च में महत्वपूर्ण कमी आने की उम्मीद है। इससे व्यापारियों का भरोसा भी बढ़ेगा और ग्राहक भी सस्ते दामों पर सामान खरीद पाएंगे। यह सुधार नागरिक देवो भवः की भावना का प्रतीक है।