महिला वैश्य समाज कठूमर द्वारा कस्बे में पहली बार हुआ डांडिया रास महोत्सव का सफल आयोजन
महिलाओं ने गुजराती, पंजाबी, राजस्थानी, महाराष्ट्रीयन गानों पर लगाया जमकर तड़का
कठूमर (दिनेश लेखी) महिला वैश्य समाज कठूमर द्वारा बुधवार को कस्बे में बुधवार रात्रि को पहली बार आयोजित डांडिया रास में महिलाएं जमकर थिरकी। महिलाओं ने गुजराती, पंजाबी, राजस्थानी, महाराष्ट्रीयन गानों पर जमकर तड़का लगाया। और नृत्यों व व्यंजनों का लुत्फ उठाया। डांडिया रास में टिटपुरी की महिलाएं भी शामिल हुई। कार्यक्रम की एंकरिंग मोहित बटवाडा गोविन्दगढ ने की।
कार्यक्रम संयोजक पलक खंडेलवाल व पिंकी खंडेलवाल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिता जैन ने बताया कि महिला समिति की अध्यक्ष बीना बंसल के नेतृत्व व जैन महिला मंडल की अध्यक्ष इन्द्रा जैन की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत देवी मां के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर हुई।
इसके बाद ग़ज़ल जैन व अंशु जैन के निर्देशन में नौ लड़कियों ईशु खंडेलवाल , आकाशी जैन, खुशी जैन, हिमांशी अग्रवाल, अनुष्का खंडेलवाल, सरिता जैन, पूर्वी जैन, पायल अग्रवाल, खुशी खंडेलवाल ने नौ देवियो के प्र तिरूपों की अतिशय जैन ने राक्षस के रुप में शानदार प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर महिलाओं कृष्णा खंडेलवाल, सौम्या खंडेलवाल, निशा खंडेलवाल, कंचन खंडेलवाल, सुनिता खंडेलवाल व सोनिया बंसल ने भी ग्रुप डांस कर कार्यक्रम में जान डाल दी। इसके बाद वैश्य समाज की महिलाओं ने जमकर ओपन डांडिया खेला। डांडिया महोत्सव में युवितयों ने भी शानदार गरबा खेला। इस मौके पर वैश्य समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कूलवाल व पंकज कूलवाल की ओर से प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
आयोजकों की ओर से बैस्ट डांसर कृष्णा खंडेलवाल, बैस्ट ड्रेस सौम्या खंडेलवाल, बेस्ट हेयर स्टाइल प्रियंका खंडेलवाल को मिला। इस अवसर पर समिति की वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीना खंडेलवाल , महामंत्री वर्षा जैन, कोषाध्यक्ष पारुल खंडेलवाल , उपाध्यक्ष अनीता खंडेलवाल, कार्यालय मंत्री ज्योति खंडेलवाल, संगठन मंत्री सोनिया बंसल, प्रचार मंत्री अर्चना खंडेलवाल , सांस्कृतिक मंत्री पूजा जैन, मंत्री साक्षी बंसल ने सहयोग किया।
इस मौके पर वैश्य समाज के अध्यक्ष लोकेश जैन, महामंत्री गगन खंडेलवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कूलवाल, पारस जैन, कोषाध्यक्ष छैल बिहारी अग्रवाल , यूथ अध्यक्ष रमाकांत खंडेलवाल, सुरेश खंडेलवाल, मंत्री लोकेश पंसारी व शैलेष बंसल, रविन्द्र टिटपुरी, रवि जैन टिटपुरी आदि मौजूद थे।