अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की मासिक बैठक का हुआ आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) ग्राम रिँजवास मे तहशील अध्यक्ष हरीओम सिंह नरुका की अध्यक्षता मे मासिक बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में -
1 मृत्यु भोज पर पाबंदी लगाने के लिये सहमति प्रदान की गयी।
2 बालिका छात्रावास के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
3 शराब बंदी के लिये सहमति प्रदान की गयी ।
एवं सर्व सहमति से ग्राम पंचायत अध्यक्ष पद पर रामबाबू सिंह नरुका का चयन किया गया। तथा तहसील कार्यकारणी मे शिवराज सिंह (राजा) का चयन किया गया। आयोजित सभा में ग्राम अध्यक्ष अजित सिंह, पूरन रामबाबु कमांडों प्रवेंद्र सिंह जयवीर सिंह , किशन सिंह रघुवीर सिंह, मोहन सिंह एवं समाज के सभी ग्रामीण उपस्थित थे ।


