निजी शिक्षक संघ कठूमर की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति हुआ गठन, जितेंद्र चौधरी बने अध्यक्ष
कठूमर (दिनेश लेखी) कस्बे के अंबेडकर पार्क में गुरूवार को निजी शिक्षक संघ कठूमर की बैठक आयोजित की गई बैठक में निजी शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
कार्यकारिणी में अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी बेरका, उपाध्यक्ष हुकम सिंह सैनी करणपुरा व दीनदयाल सामोली, सचिव अजीत चौधरी लालपुर, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद रेटा, संरक्षक राकेश गौतम भदीरा, संयोजक पप्पू रजाना पिसई को नियुक्त किया गया।
कठूमर ब्लॉक के समस्त निजी विद्यालयों के शिक्षक बैठक में उपस्थित हुए और अपने-अपने विचार व्यक्त किये कि निजी शिक्षको के शोषण को रोकने पर विचार विमर्श हुआ। इसके साथ ही शिक्षक सदस्यों ने मिलकर शपथ ली की कठूमर क्षेत्र में शिक्षा के स्तर और अधिक बेहतर बनाए जाएंगे।

