वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और कल्याण योजनाओं की दी जानकारी, 40 ग्रामीण हुए लाभान्वित

Jun 25, 2026 - 19:58
 0
वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और कल्याण योजनाओं की दी जानकारी, 40 ग्रामीण हुए लाभान्वित

कठूमर (दिनेश लेखी) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, कठूमर द्वारा ग्राम जहाडू स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, कानूनी संरक्षण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय कुमार उपस्थित रहे।
शिविर को संबोधित करते हुए पैरालीगल स्वयंसेवक दीपक कुमार ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन से समाज को निरंतर लाभ मिलता है। ऐसे में उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना-2016, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम-2007, निःशुल्क विधिक सहायता, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही संपत्ति विवाद, उत्तराधिकार, वसीयत, भरण-पोषण एवं वरिष्ठ नागरिकों को उपलब्ध कानूनी संरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं।

साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
शिविर के दौरान साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, वित्तीय शोषण तथा सामाजिक उपेक्षा जैसी समस्याओं से बचाव के उपायों पर भी विशेष चर्चा की गई। उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधिक सेवा समिति के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता और परामर्श प्राप्त किया जा सकता है।

त्वरित विवाद निस्तारण की दी जानकारी
शिविर में राष्ट्रीय लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत, मध्यस्थता एवं सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों के त्वरित, सरल और सौहार्दपूर्ण समाधान की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि इन व्यवस्थाओं के माध्यम से आमजन कम समय और कम खर्च में अपने विवादों का निस्तारण करा सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने शिविर को उपयोगी बताते हुए ऐसी जागरूकता गतिविधियों के नियमित आयोजन की आवश्यकता जताई। शिविर में कुल 40 ग्रामीण एवं वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हुए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है