कठूमर नगरपालिका में 7 से 16 अक्टूबर तक लगेंगे 'सेवा सेतु शिविर': एक ही छत के नीचे मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

Oct 5, 2026 - 18:05
 0
कठूमर नगरपालिका में 7 से 16 अक्टूबर तक लगेंगे 'सेवा सेतु शिविर': एक ही छत के नीचे मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

कठूमर (दिनेश लेखी)

राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्थानीय नगरपालिका कठूमर परिसर में आगामी 7 से 16 अक्टूबर तक “सेवा सेतु अभियान-2026” के तहत वार्डवार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। नगरपालिका ईओ नरसीलाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं और नगरपालिका से जुड़ी नागरिक सेवाएं एक ही स्थान पर सुलभ कराना है।

नागरिक सुविधाओं और प्रमाणपत्रों का होगा निस्तारण

शिविरों के दौरान शहर की साफ-सफाई, सीसी व डामर सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट लगवाने, सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव, नालियों की मरम्मत और सीवर लाइन लीकेज जैसी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, सीवर कनेक्शन, और मोबाइल टावर एनओसी जैसे प्रमाण-पत्र भी जारी किए जाएंगे।

साथ ही पट्टा, नामांतरण, खांचा भूमि, लीज मुक्त प्रमाण-पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति, यूडी टैक्स, पेंशन योजनाओं के आवेदन, पीएम स्वनिधि और 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के लिए रजिस्ट्रेशन की विशेष सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

वार्डवार शिविर कार्यक्रम

  • 7 अक्टूबर: वार्ड 1 व 2

  • 8 अक्टूबर: वार्ड 3 व 4

  • 9 अक्टूबर: वार्ड 5, 6 व 7

  • 10 अक्टूबर: वार्ड 8, 9 व 10

  • 12 अक्टूबर: वार्ड 11 व 12

  • 13 अक्टूबर: वार्ड 13 व 14

  • 14 अक्टूबर: वार्ड 15 व 16

  • 15 अक्टूबर: वार्ड 17 व 18

  • 16 अक्टूबर: वार्ड 19 व 20

सभी शिविर नगरपालिका कार्यालय परिसर में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होंगे। शिविर के लिए राहुल मुदगल को शिविर प्रभारी तथा प्रवीण कुमार फौजदार को सहायक शिविर प्रभारी नियुक्त किया गया है। ईओ नरसीलाल मीणा ने सभी वार्डवासियों से इन शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................