24 घंटे में चोरी का हुआ खुलासा, मुलजिम को किया गया गिरफ्तार
नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) :- महानिरीक्षक पुलिस रेंज जयपुर एच जी राघवेंद्र सुहासा IPS व जिला पुलिस अधीक्षक जिला कोटपूतली बहरोड देवेंद्र कुमार विश्नोई IPS ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरी के प्रकरण में विशेष अभियान के लिए समस्त थानाधिकारीगणों को निर्देश प्रदान किए गए थे जिसके तहत वैभव शर्मा RPS अतिरिक्त पुलिसअधीक्षक कोटपुतली व दशरथ सिंह RPS वृत्ताधिकारी वृत्त बानसूर के निर्देशन में रोहिताश कुमार पुलिस निरीक्षक थाना अधिकारी थाना नारायणपुर के नेतृत्व में चोरी की प्रकरण की तलाश में विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए मुल्जिम मुकेश मीणा पुत्र मनोहर लाल निवासी बेरी बांध को धारा 303(2) बी एन एस में गिरफ्तार किया गया।