प्राचार्य का किया मान सम्मान

सोड़ावास (मयंक जोशीला) सोडावास के समीप पदमाडा कला की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य वेदप्रकाश यादव का विदाई समारोह में बच्चे भावुक हो गए। वेद प्रकाश यादव इस विधालय में लगभग एक साल से इस विधालय में उप प्राचार्य पद पद पर कार्यरत थे। अब उनका प्राचार्य पद पर पदोन्नति होकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुर्जर माजरी हुआ है। इस अवसर पर समस्त विधालय स्टाप व बच्चे उनके व्यवहार एवं कार्य शैली से इतने प्रभावित थे कि भावुक हो गए। इस अवसर पर प्राचार्य अशोक कुमार, उपेन्द्र, महावीर प्रसाद, भूपेंद्र सिंह, प्रताप सिंह भीटेडा, दया चन्द पालीवाल, कृष्ण यादव सानोली, सुनिता यादव, प्रियंका शर्मा, उर्मिला यादव, सविता रानी, सुशीला यादव, सुमन आर्य, शशि यादव, पूनम जिन्दल, पूजा चौधरी,वीरवति शर्मा, आदि उपस्थित थे।...






