राज्य विविध सेवा प्राधिकरण द्वारा तिलकपुर मे लगाया जागरुकता शिविर

Oct 26, 2025 - 14:49
 0
राज्य विविध सेवा प्राधिकरण द्वारा तिलकपुर मे लगाया जागरुकता शिविर

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन 

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलकपुर में शनिवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पीएलवी कैलाश चंद सैनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीडन (पोश पैक्ट) से संबंधित जागरूकता शिविर व नालसा के टोल फ्री राष्ट्रीय विधिक सहायता हेल्पलाईन नंबर 15100 कि जानकारी दी।  राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर तथा अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर एवं  तालुका विधिक सेवा समिति लक्ष्मणगढ़ के निर्देशानुसार पंचायत समिति  लक्ष्मणगढ़ की ग्राम पंचायत  नारनौल खुर्द के गांव तिलकपुर मे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों के साथ 
 जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता  पर  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति लक्ष्मणगढ़ अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश एडीजे गोपाल सैनी के निर्देशन पर plv कैलाश चंद सैनी ने  कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न को रोकने और उसका निवारण करने के लिए बनाया गया है। इस कानून के तहत, कार्यस्थल पर हर महिला को सुरक्षा का अधिकार है, और यौन उत्पीड़न को एक दंडनीय अपराध माना जाता है। इसके तहत, प्रत्येक कार्यस्थल पर आंतरिक शिकायत समिति और कुछ मामलों में स्थानीय समिति का गठन करना अनिवार्य है। ताकि यौन उत्पीड़न की शिकायतों की सुनवाई और उन पर कार्रवाई की जा सके।  मुख्य उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराधों के बारे में शिक्षित करना और उन्हें सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार करने के लिए सशक्त बनाना है। ये कार्यक्रम साइबर अपराधों के विभिन्न पहलुओं, जैसे कि ऑनलाइन धोखाधड़ी, हैकिंग, और सोशल मीडिया दुरुपयोग के बारे में जानकारी दी साइबर क्राईम / फॉड की घटना होने पर 1930 नम्बर या cybercrime.gov.in पर एवं अलवर  8764874306 पर कॉल कर तुरन्त शिकायत दर्ज करावें। या अपने संबंधित थाने पर शिकायत दर्ज करावें.....,  कार्यक्रम मे कानूनी प्रावधानों और शिकायतों के निवारण तंत्रों  और मोबाइल से होने फायदे व नुकसान के  बारे मे जानकारी दी। 
NALSA योजना के अन्तर्गत निःशुल्क विधिक सहायता और सलाह की उपलब्धता का प्रचार-प्रसार किया। जिसमें NALSA हेल्पलाइन 15100 जानकारी दी।शिविर के दौरान अनेक छात्र छात्राए के साथ स्कूल स्टॉफ के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह, पिंटू शर्मा, कृपाशंकर मीणा, लोकेश जेनोवाल, ललिता , प्रेम गुर्जर आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................