कोटकासिम: पवित्र मनन दीप संस्थान का 50वां साधना शिविर संपन्न

Sep 13, 2025 - 04:38
 0
कोटकासिम: पवित्र मनन दीप संस्थान का 50वां साधना शिविर संपन्न

कोटकासिम (जयबीर सिंह)

कोटकासिम मे पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान द्वारा वृंदावन के नंदगांव में तीन दिवसीय 50वां ध्यान साधना शिविर गुरुदेव भास्कर भारद्वाज के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूज्य तेजस्वी संत गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने साधकों को ध्यान साधना का अभ्यास कराया और कहा कि ध्यान से जीवन की बड़ी से बड़ी समस्या समाप्त हो जाती है। ध्यान करने से पाँच विकारों पर नियंत्रण प्राप्त होता है तथा मानसिक शांति मिलती है।

गुरुदेव ने साधकों को सफलता और एकाग्रता प्राप्त करने के सूत्र बताते हुए कहा कि इष्ट नाम की भक्ति, सूर्य पूजा और जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उस पर चलने से सफलता सुनिश्चित होती है।

1. महान तेजस्वी संत गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने विभिन्न विषयों पर प्रवचन देकर साधना कराई - गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने अपने विशेष व्याख्यान में बताया कि भक्ति केवल मंदिरों तक सीमित नहीं है, बल्कि वह जीवन के प्रत्येक क्षण, विचार और कर्म में झलकनी चाहिए।

 2. साधना शिविर में भक्तों ने ध्यान, ब्रजभूमि दर्शन और व्याख्यान से जीवन को भक्ति और ज्ञान से भरा -शिविर के दौरान भजन संध्या में संस्कार उर्फ गोली प्रजापत ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। साथ ही साधकों ने गुरु चर्चा, व्याख्यान और ब्रजभूमि के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन किए।

 3. गुरुदेव भास्कर भारद्वाज के सानिध्य में साधना कर भक्त परम शांति की ओर अग्रसर हुए - तीन दिवसीय शिविर का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आस्था से सराबोर रहा। बड़ी संख्या में सत्संग परिवार के साधक मौजूद रहे और साधना सत्रों से आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................