टिटपुरी में रामायण पाठ व सवामणी कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कठूमर/ दिनेश लेखी। ग्राम टिटपुरी स्थित भरतदास मंदिर में पर रामायण पाठ और सवामणी का आयोजन किया गया। यह आयोजन तारा सिहं फौजी के द्वारा आयोजित किया।
शनिवार प्रातः 10 बजे से रामायण पाठ शुरू हुआ। यह रविवार को संपन्न हुआ। इसके बाद हवन, प्रसाद वितरण किया। इस दौरान प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के साथ-साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुबह से लेकर रात तक आठ सौ लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा, पुलिस उपाधीक्षक कठूमर लक्ष्मणगढ़, तहसीलदार कठूमर, विकास अधिकारी शिवराम मीणा, कठूमर नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष शेर सिंह मीणा, जिला पार्षद मुन्नी देवी खोंखर, ओमवीर वकील, योगेंद्र खटाना सहित सैकडो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।