केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मुंडावर सम्मेलन में शामिल हुएः स्वेदशी अपनाने की अपील की

पूर्व विधायक ने जिला प्रमुख पर साधा निशाना

Oct 27, 2025 - 11:50
 0
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मुंडावर सम्मेलन में शामिल हुएः स्वेदशी अपनाने की अपील की

खैरथल (हीरालाल भूरानी)   केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मुंडावर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर-घर स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प दिलाया। इस दौरान पूर्व विधायक मंजीत चौधरी ने जिला प्रमुख पर निशाना साधा और गुमराह करने वालों से सावधान रहने की अपील की।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में बड़े परिवर्तन हुए हैं। गांव-गांव में डिजिटल क्रांति का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर बल देते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी के समय ही स्वदेशी का सपना देखा था।

मंत्री ने कांग्रेस पर एक परिवार तक सीमित रहने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि स्वदेशी अभियान के तहत ही कोविड महामारी के दौरान स्वदेशी निशुल्क टीका लगाकर देश के लोगों की जान बचाई गई। उन्होंने खैरथल तिजारा भर्तृहरि नगर को उत्तर भारत का मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की प्रतिबद्धता भी जताई।

पूर्व विधायक ने जिला प्रमुख पर साधा निशाना
इससे पहले, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले वर्षों में जितने काम किए हैं, उतने पहले की सरकारों में कभी नहीं हुए। उनके बाद संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मंजीत चौधरी ने कहा कि काम हम करा रहे हैं, जबकि श्रेय कोई और ले रहा है। चौधरी ने जिला प्रमुख छिल्लर पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के समय में जिला प्रमुख रहे हैं, और उनका कहना अपने आप में मायने रखता है। उन्होंने गुमराह करने वालों से सावधान रहने को भी कहा।
मुंडावर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मंजीत चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, डॉ. अंजलि यादव, प्रधान प्रतिनिधि महेश गुप्ता, जिला पार्षद ईश्वर यादव, वेदप्रकाश खबरी, मंडल अध्यक्ष विजय सांवरिया, इंद्र यादव, एडवोकेट सुरेश यादव, उजेंद्र जांगिड़, जिला महामंत्री पवन यादव, रमेश रावत, अनूप यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर किशोर कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी, उपखंड अधिकारी सृष्टि जैन और थाना प्रभारी महावीर सिंह शेखावत सहित पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है