इनोवेटिव हाऊस यूथ ग्रुप द्वारा कैरियर हेतु कार्यशाला का आयोजन
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) स्टार पब्लिक स्कूल खैरथल में ,इनोवेटिव हाउस यूथ ग्रुप द्वारा करियर की दिशा में बुनियादी काम करने के लिए कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियो की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ दिनेश यादव का विश्वास है कि 21 वी सदी के भारत में विद्यालयो में जीवंत प्रयास करके नई पीढ़ी को ऐसी दिशा दी जा सकती हो जो वैश्विक रोजगार परिदृश्य में भारत देश के हित में होगी।
विद्यालय प्राचार्य अनुराधा चौहान ने 21 वी सदी के ज्ञान आधारित वैश्विक अर्थव्यस्था के समय में ,विद्यालय स्तर पर बच्चो को करियर चयन की दिशा देने के प्रयासों को जरूरी बताया।
टीचर्स कॉलेज,कोलंबिया विश्व विद्यालय अमेरिका में मास्टर्स कर रहे अंकित अनिल ने विद्यालय स्तर पर करियर सृजन की दिशा में हो रहे प्रयासों को भारत देश के वास्तविक विकास के लिए मजबूत कदम बताया। कार्यशाला का अगला सत्र बच्चो एवं शिक्षकों के लिए सितंबर महीने में आयोजित होगा। कार्यशाला में सभी बच्चों एवं शिक्षकों ने मनोयोग से अपनी भूमिका निभाई।

