भर्तृहरी धाम में शव मिलने से फैली सनसनी

Oct 27, 2025 - 13:12
 0
भर्तृहरी धाम में शव मिलने से फैली सनसनी

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के भर्तृहरी मंदिर के पास पुरुष स्नानघर के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतक की पहचान अलवर के खजाना मोहल्ला निवासी लाउ पुत्र मिश्रीलाल के रूप में हुई।
सूचना मिलने पर अकबरपुर थाना अधिकारी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव के पास से कुछ सुराग भी मिले हैं, जिनकी जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भर्तृहरी मंदिर परिसर में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी का खुलासा नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने इस घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मृतक के पैरों में जूते पहने हुए हैं और शरीर पर कपड़े भी मौजूद हैं। सिर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष के करीब बताई जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................