ऐ भाई जरा देख के चलो..जल भराव एवं कीचडयुक्त रास्ता से ग्रामीण परेशान; नगला कल्याण की पोखर व रास्ता पर अतिक्रमण, प्रशासन ने थमाए 91 के नोटिस

Feb 8, 2026 - 13:56
 0
ऐ भाई जरा देख के चलो..जल भराव एवं कीचडयुक्त रास्ता से ग्रामीण परेशान; नगला कल्याण की पोखर व रास्ता पर अतिक्रमण, प्रशासन ने थमाए 91 के नोटिस

उच्चैन (विष्णु मित्तल) उपखण्ड उच्चैन क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला तेरहियां के गांव नगला कल्याण के रास्ता जल भराव एवं कीचडयुक्त है और हालत चिन्ता जनक बनी हुई। ऐसे रास्ता के आवागमन करने पर ग्रामीण अनेक दिक्कतों का सामना करते है,जिनके मुख से एक ही वाक्या सुनने को मिलता है। ऐ भाई जरा देख के चलो वरना टुट जाऐंगे हाथ-पैर। ऐसे रास्ता से सर्वाधिक दिक्कत बुर्जग महिला-पुरूष एवं बच्चों को आ रही है,जो दिन में कीचडयुक्त एवं जल भराव रास्ता से आसानी नही निकल सकते है। रात्रि की बात दूर। गांव के लोगों ने कई बार प्रशासन को गांव के रास्ता और अतिक्रमण की हालत से अवगत कराया,लेकिन पिछले 15 साल से कोई सुनबाई नही हुई। मुख्यमंत्री की जनसुनवाई में भाग लेकर गांव के लोगों ने रास्ता की हालत सुधार एवं पोखर से अतिक्रमण हटाने को पत्र दिए,जिस पर प्रशासन ने गांव के एक दर्जन परिवारों को पोखर एवं रास्ता के अतिक्रमण हटाने के लिए धारा 91 की कार्यवाही कर नोटिस जारी कर दिए है,लेकिन नोटिस के बाद भी कार्यवाही नही हो रही। कुछ अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन से कहा कि अतिक्रमण हटाने मे ंहम पूरा सहयोग करेंगे। हमें भी नोटिस मिले है। क्यों कि हमारा भी पोखर व रास्ता में कच्चा-पक्का अतिक्रमण हैं।

गांव की शीलादेवी ने बताया कि मेरी शादी हुए 16 वर्ष हो गए,तभी से मिलकपुर वाले रास्ता पर कीचड व जल भराव है। सरकार गांव की स्वच्छता पर ध्यान देकर कर बजट देती है,लेकिन गांव की हालत चिन्ता जनक है। गांव के प्रेमपाल ने बताया कि मेरे परिवार का पोखर पर अतिक्रमण है,हमे 91 का नोटिस मिला है,हम पक्का अतिक्रमण हटाने में प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। गांव के मान सिंह ने बताया कि प्रशासन आता है और बिना कार्यवाही कर लौट जाता है। जब 91 के नोटिस जारी हो गए,तो फिर अतिक्रमण हटाने में क्या दिक्कत है। गांव के गन्दा पानी को पुराने कुए में नही डाला जाए,ऐसे पानी के लिए पोखर से अतिक्रमण हटा कर उसकी खुदाई कराई जाए और सभी रास्ता से कीचड साफ कराया जाए। गांव की कमला देवी ने बताया कि गांव की हालत का जिम्मेदार गांव के लोग ही है,जो घरों के पानी को रास्ता में फैलाते है और गन्दगी को रास्ता में डालते है। इधर ग्राम पंचायत के प्रशासक का कहना है कि समय-समय पर रास्ता की सफाई कराई जाती है,लेकिन कुछ लोग ऐसे कार्य को प्रभावित कर रहे है। प्रशासन ने गांव के कुछ लोंगो को नोटिस थमाए है,प्रशासन कार्यवाही करेंगा,तो ग्राम पंचायत पूरा सहयोग करेंगी और गांव के रास्ता व नाली का निर्माण करा कर पोखर की खुदाई कराऐंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................