अब भगवान भी सुरक्षित नहीं! अरावली विहार के श्री श्री 108 सार्वजनिक शिव मंदिर में चोरी
दान पात्र क्षतिग्रस्त कर नकदी लेकर हुए फरार चोर घटना सीसीटीवी में कैद।
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर में लगातार मंदिरों में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। ताज़ा मामला अरावली विहार थाना क्षेत्र के श्री श्री 108 श्री सार्वजनिक शिव मंदिर का है, जहां देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर परिसर में रखे करीब आधा दर्जन दान पात्रों को क्षतिग्रस्त कर मौजूद नकद राशि चोर ले उड़े। मंदिर के महंत गोपाल गिरी ने बताया कि घटना देर रात की है। सुबह जब मंदिर के द्वार खोले गए तो दान पात्र टूटे मिले। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
गौरतलब रहे कि इससे पहले भी शहर के कई मंदिरों जिनमें चमत्कारी महादेव मंदिर में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही इन वारदातों से श्रद्धालुओं में आक्रोश और चिंताव्याप्त है। अरावली विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।