अपराध की निर्भीक हो पुलिस को कराए अवगत ,हलैना में सीएलजी बैठक का आयोजन

Oct 31, 2025 - 16:36
Oct 31, 2025 - 16:41
 0
अपराध की निर्भीक हो पुलिस को कराए अवगत ,हलैना में सीएलजी बैठक का आयोजन

हलैना( विष्णु मित्तल)

हलैना पुलिस विभाग की ओर से आईजी कैलाशचन्द विश्नोई,एसपी दिंगत आनन्द,एएसपी राम गोपाल,सीओ धर्मेन्द शर्मा के निर्देशन में कस्वा हलैना थाना पर सीएलजी बैठक थाना प्रभारी राम अवतार मीणा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें देव उठावनी एकादशी,कस्वा हलैना में लगने वाले खाटूश्याम बाबा मेला,बनखण्डी आश्रम,क्षेत्र में अपराध व अवैध कारोबार की रोकथाम,जयपुर नेशनल हाइवे,कस्वा हलैना व क्षेत्र में शान्मि कायम,अतिक्रमण,महिला सुरक्षा,स्कूल के बच्चों की सुरक्षा आदि पर चर्चाए हुई। थाना प्रभारी राम अवतार मीणा ने कहा कि अपराध और अवैध कारोबार रोकना तथा आमजन की सुरक्षा करना पुलिस का पहला धर्म है,क्षेत्र में होने वाले अपराध और अपराधी की सूचना निर्भीक होकर पुलिस को देवें। जिससे क्षेत्र में शान्ति कायम रहे और आमजन सुरक्षित रहे। इस अवसर पर एएसआई रामू सिंह,रामेश्वर सिंह,दलेर सिंह,मधु कुमारी,नरेश कुमारी,चन्दन सिंह,रामवीर सिंह,बृजेश शर्मा,बालकृष्ण,गुमान सिंह,रामनिवास,नीरज शर्मा,चेतन शर्मा आदि ने आमजन की सुरक्षा और कानून की जानकारी दी। बैठक में राजीविका समूह के सदस्य मनोज कुमारी मीणा ने कहा कि आज पुलिस का अपराधी में भयं और आमजन में विश्वास कायम है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................