वेदांता की जिंक स्किल ट्रेनिंग में जीवन-विज्ञान एवं योग के प्रयोग

कार्य-कौशल में निपुणता के लिए ध्यान योग आवश्यक — मुनि सिद्ध प्रज्ञ

Nov 1, 2025 - 07:44
 0
वेदांता की जिंक स्किल ट्रेनिंग में जीवन-विज्ञान एवं योग के प्रयोग

रेलमगरा (पप्पूलाल कीर) तेरापंथ के आचार्य महाश्रमण जी के शिष्य मुनि सिद्ध प्रज्ञा जी ने वेदांता द्वारा संचालित जिंक कौशल केंद्र में प्रेक्षा ध्यान, जीवन विज्ञान एवं योग के प्रयोग कराए।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र के निदेशक श्री अंकुश कुमार जैन द्वारा स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने संस्थान की प्रमुख गतिविधियों की जानकारी दी।

श्रीमती निर्मला मेहता ने मुनि सिद्ध प्रज्ञा जी का परिचय देते हुए बताया कि उज्जैन निवासी मुनि श्री ने समण दीक्षा के उपरांत 22 देशों में ध्यान योग और भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया है। उन्होंने जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय, लाडनूं से तीन विषयों में एम.ए. की उपाधि प्राप्त कर सन्यासी जीवन का गौरव बढ़ाया। ध्यान योग के प्रयोगों से उन्हें पिछले चार जन्मों का ज्ञान प्राप्त हुआ है।

मुनि सिद्ध प्रज्ञा जी ने कहा कि जीवन विज्ञान के प्रयोगों से जीवन का सर्वांगीण विकास संभव है। विद्यार्थी के जीवन में स्मृति, एकाग्रता, कार्य-कौशलता और मानसिक संतुलन का होना आवश्यक है, जो ध्यान योग से प्राप्त किया जा सकता है।

मुनि श्री ने प्रतिभागियों को सुंदर लेखनी, जागरूकता और क्रोध-शांति के सरल प्रयोग कराए। उन्होंने आचार्य तुलसी द्वारा आरंभ किए गए अणुव्रत नैतिक आंदोलन की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को नकल, नशा और मोबाइल के दुरुपयोग से बचने का संकल्प दिलाया।

तेरापंथ सभा की ओर से नरेंद्र लोठा, प्रकाश मेहता और पुष्कर मेहता ने अंकुश जैन का स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
अंत में अंकुश जैन ने आभार व्यक्त करते हुए मुनि श्री के पुनः आगमन का आमंत्रण दिया। कार्यक्रम में पुष्कर मेहता का विशेष सहयोग रहा।

तेरापंथ सभा के अध्यक्ष मुकेश मेहता ने बताया कि मुनि संजय कुमार और मुनि प्रकाश कुमार के सानिध्य में तेरापंथ भवन में प्रतिदिन सुबह 9:15 से नियमित प्रवचन चल रहे हैं। उपरोक्त जानकारी तेरापंथ सभा के मंत्री रमेश ठालावत द्वारा दी गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................