गुरुमाया भगत आश्रम पर 4 नवंबर को होगा अन्नकूट प्रसादी का आयोजन
हलैना (विष्णु मित्तल) श्री गुरुमाया भगत सेवा समिति,गुरुमाया भक्त मंडल की ओर से गिरिराज धरण धाम पूछरी का लौठा स्थित गुरु माया भगत जी आश्रम पर राष्ट्रीय सन्त बालक दास महाराज, साधु बाबा परशराम भगत के सानिध्य में 1 नवम्बर से आयोजित अखंड रामायण पाठ का पूजन, श्री राम यज्ञ व अन्नकूट प्रसादी का 4 को आयोजन होगा।आश्रम के सेवक नारायण बाबा ने बताया कि गांव
पूछरी का लौठा स्थित गुरु माया भगत आश्रम पर रामायण पाठ जारी है। चार को हवन, भंडारा, अन्नकूट प्रसादी होगी। इस अवसर पर पंडा बाबा, संतोष बाबा, लखन सांता, काडू समलेटी, इंदर सिंह, अमर सिंह सिरस, कटकर बाबा, अर्जुन हिसामडा आदि मौजूद रहे।