आम जन को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोताही बर्दाश्त नहीं की जावेगी- जवाहर सिंह बेढम

नगर में अब सड़के महाराजा अग्रसेन' और 'सरदार पटेल' के नाम पर समर्पित

Nov 3, 2025 - 14:37
 0
आम जन को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोताही बर्दाश्त नहीं की जावेगी-  जवाहर सिंह बेढम

डीग (नीरज जैन)  गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने सोमवार को डीग जिले के कस्बा  नगर में  आयोजित नगर  पालिका की साधारण सभा की अध्यक्षता करते हुए सभी पार्षदों और अधिकारियों से कस्बे के सुव्यस्थित विकास को लेकर  विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि नगरपालिका का हर निर्णय जन-भावना और क्षेत्र के समग्र विकास को केंद्र में रखकर लिया जाना चाहिए। बेढम का कहना था कि उनका उद्देश्य नगर को एक स्वच्छ, सुंदर और आदर्श कस्बे के रूप में स्थापित करना है।
 बैठक में गृह राज्य मंत्री बेढम ने नगर-डीग सड़क से मुख्य बाजार की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग का नामकरण "महाराजा अग्रसेन मार्ग" करने का प्रस्ताव रखा। साधारण सभा ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। यह निर्णय सभी समाजों और व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग का सम्मान है।
 एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में, नगर-डीग सड़क से डाक बंगला की ओर जाने वाली सड़क को सरदार वल्लभ भाई पटेल मार्ग" नाम दिया गया।  यह राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष को श्रद्धांजलि देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
 बेढ़म ने बैठक के दौरान कस्बे में व्याप्त गंदगी, जलभराव और सफाई व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को कस्बे में तत्काल व्यापक सफाई अभियान चलाने, गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित करने और कचरा संग्रहण के लिए ठोस कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिए।
गृह राज्य मंत्री बेढम  ने अधिकारियों से दो टूक शब्दों में कहा कि आमजन के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें बुनियादी सुविधाएँ देने के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................