एसआईआर के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाऐं

मतदाताओं की सहायता के लिये जिले से बूथ स्तर तक किये प्रबंध - जिला निर्वाचन अधिकारी

Nov 13, 2025 - 12:37
 0
एसआईआर के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाऐं
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में आम मतदाताओं को मैपिंग में सहायता के लिये जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन आयोग के मापदण्डों के अनुसार बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक प्रबन्ध किये गये हैं। 
जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने बताया कि प्रत्येक मतदाता के घर पर बीएलओ गणना प्रपत्र की पूर्ति के लिए 3 बार जायेगा। इस दौरान बीएलओ अपने क्षेत्र के पात्र मतदाताओं को परिगणना प्रपत्र वितरित कर उन्हें भरवाने एवं संकलित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गणना प्रपत्र में चाही गई जानकारियों स्मार्ट फोन के द्वारा मतदाता स्वय भी voters.eci.gov.in  पर जाकर सत्यापन कर सकता है। मतदाता स्वयं भी voters.eci.gov.in पर जाकर स्वयं के नाम/ईपिक नम्बर से विगत एसआईआर 2002/2003 की वोटर लिस्ट में अपना नाम, अपने माता-पिता, दादा-दादी के नाम देख सकतें है। उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सहायता के लिए जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर हैल्प डेस्क बनवाई गई है जहाँ से वो एसआईआर के संबंध में सूचना प्राप्त कर सकते है। मतदाता की सुविधाओं के लिए जिला स्तर पर 1950 पर भी फोन कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
एसआईआर में सहायता के लिये कार्मिक तैनात -
उन्होंने बताया कि महिला मतदाताओं/अशिक्षित / साक्षर मतदाताओं को एसआईआर में सहायता के लिए प्रत्येक बूथवार बीएलओ के अन्य कार्मिको में शिक्षक कम्पयूटर अनुदेशक सूचना सहायक, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं राशन डीलर को भी निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सरकारी विभागों, कार्यालयों एवं संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्वाचन कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। प्रत्येक कार्यालय अपने समस्त अधिकारी-कर्मचारियों से गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरवाना सुनिश्चित करें तथा प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में तैयार कर जिला निर्वाचन कार्यालय की मेल आई.डी.Sveepbharatpur@gmail.com  पर भेजी जाए।
महिला मतदाताओं के लिये - 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भरतपुर जिले में अन्य प्रदेशों से शादी उपरांत आई महिलाये अपने पीहर पक्ष में चल रही एसआईआर के कारण वहां का बीएलओ भी गणना प्रपत्र के वितरण का कार्य कर रहे है जिससे वहां के भाग की मतदाता सूची उनके माता-पिता के द्वारा आसानी से देखी जा सकती है, बस महिला माता-पिता से 2002/2003 की मतदाता सूची के अनुसार भाग संख्या, विधानसभा क्षेत्र, सीरियल नम्बर प्राप्त कर बीएलओ को उपलब्ध करवाना होगा। 
घूमन्तु परिवार हैल्प डैस्क की सहायता ले सकते हैं -
उन्होंने बताया कि घूमतु परिवारों के मतदाता एसआईआर से संबधित सहायता के लिए जिला व ब्लॉक के हैल्प डेस्क या संबधित कार्मिक/बीएलओ से सहायता ले सकते है। एसआईआर का उदेश्य किसी मतदाता का नाम सूची से हटाना नहीं है बल्कि मतदाता सूची को स्वच्छ पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने बताया कि एसआईआर में मैपिग नहीं होने पर भी मतदाता का नाम तभी पृथक होगा जब उसके पास आवश्यक 12 में से कोई भी 1 दस्तावेज नहीं होगा। उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा सक्षम प्रयासों के बाबजूद किसी मतदाता की मैपिग नहीं किये जाने पर ईआरओ नाम पृथक करने से पूर्व नोटिस जारी कर वांछित दस्तावेज उपलब्ध कराने का अवसर दिया जायेगा।
आम मतदाताओं से अपील - 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे आगामी निर्वाचक नामावली प्रकाशन से पूर्व अपना नाम, पता, आयु, लिंग एवं अन्य विवरण सत्यापित कर लें तथा आवश्यकतानुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से अद्यतन करवाएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................