राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन का हुआ समापन: हजारों की संख्या में पहुंचे शिक्षक
तिजारा (संजय बागड़ी) राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) जिला खैरथल तिजारा के दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का शनिवार को जैन मैरिज होम तिजारा में समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एसीबीईओ श्याम सिंह जाटव तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार माजरा ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य कृष्ण भाटिया, प्रधानाचार्य गिर्राज केला कार्यवाहक प्रधानाचार्य धर्मवीर, जादू,प्रधानाचार्य लालसिंह पालीवाल रहे।
- शिक्षक विद्यार्थी समस्याओं को लेकर हुई चर्चा
सर्वप्रथम अतिथियों ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में वक्ताओं के द्वारा छात्रों की छात्रवृत्ति की राशि की वृद्धि , कार्यरत शिक्षकों के इंटर्नशिप के अवकाश पर रोक, संविदा कर्मियों में नियमित, रोस्टर रजिस्टर निर्धारण,शिक्षको के गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति,सभी विषयों एवं पदों की डीपीसी ,स्थाई स्थानांतरण नीति सहित अनेक बिंदुओं पर चर्चा की गई। चर्चा के उपरांत संगठन के द्वारा प्रेषित 19 बिंदुओं का एक मांग पत्र सरकार के नाम भेजा गया।
जिलाध्यक्ष विनोद कुमार माजरा ने शैक्षिक सम्मेलन के सफल आयोजन होने पर जिले से भारी संख्या में सम्मलित होने आए शिक्षकों, समस्त जनप्रतिनिधियों, शिक्षा अधिकारियों,भामाशाहों एवं प्रदेश नेतृत्व के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
- कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर रघुवीर ब्लॉक अध्यक्ष तिजारा, धर्मपाल तंवर ब्लॉक अध्यक्ष टपूकड़ा ,रिंकू कुमार ब्लॉक अध्यक्ष किशनगढ़ बास, चुन्नीलाल ब्लॉक अध्यक्ष कोटकासिम ,राजेश गोठवाल ब्लॉक अध्यक्ष मुंडावर, हरिसिंह लवानिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष तिजारा ,जगदीश प्रसाद कोषाध्यक्ष टपूकड़ा, विनोद बैरवा मीडिया प्रभारी टपूकड़ा, सुरेश कुमार कार्यालय मंत्री ,सरजीत कुमार जिला प्रतिनिधि ,हंसराज ब्लॉक प्रतिनिधि तिजारा सहित काफी संख्या में शिक्षकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में मनसंचालन महेंद्र वर्मा द्वारा किया गया जिसको सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की है।


