राजपुर बड़ा में 17वीं जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू

Nov 11, 2025 - 13:24
 0
राजपुर बड़ा में 17वीं जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू

सकट. क्षेत्र के राजपुर बड़ा गांव के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के द्वारा राजपुर बड़ा गांव के बिजली पावर हाउस के पास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में मंगलवार को तीन दिवसीय 17वीं जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ। प्रतियोगिता उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी समसा अलवर के मनोज कुमार शर्मा थे। वही विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेंद्र तिवाड़ी, कार्यक्रम अधिकारी समसा अश्वनी शर्मा, सेवानिवृत्त एईएन मनोहर लाल सैनी, डॉ मांगे लाल बैरवा, केदार सैनी रहे। अध्यक्षता सरपंच अंजना शर्मा ने की। उद्घाटन अवसर पर अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वय अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के साथ साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए खेलों के माध्यम से बालिकाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बन सकती है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

सरपंच अंजना शर्मा ने कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए जिससे बालिकाओं का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। राउमावि राजपुर बड़ा के पीईईओ प्यारेलाल जाटव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सपना शर्मा ने बताया कि इस जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 10 केजीबीवी 10 मेवात बालिका आवासीय विद्यालय एवं 01 नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय की बालिकाएं भाग ले रही है जिसमें 21 जूनियर टीम एवं 04 सीनियर टीम सहित  कुल 25 टीमों की 500 बालिकाएं भाग ले रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खो खो कबड्डी बैडमिंटन वॉलीबॉल साइकिलिंग रस्सा कस्सी गोला भाला तस्तरी फेक ऊंची कूद लंबी कूद 100 व 200 मी दौड़  4 * 100 मी, 4*200 मी रिले दौड़ के साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित होगी। उद्घाटन के दौरान मार्च फास्ट में केजीबीवी राजपुर बड़ा प्रथम, मौजपुर द्वितीय व पिनान तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रामावतार शर्मा, राजेश निहाला, प्रधानाचार्य पूरण चंद मीणा, उप्राचार्य मामराज मीणा, व्याख्याता मुकेश मीणा, वरिष्ठ अध्यापक छोटेलाल मीणा, हेमंत भारद्वाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  •  राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है