बड़ौदामेव थाना क्षेत्र के गांव हादरहेड़ा में हुए दोहरे हत्या कांड के आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओमी को बड़ौदामेव पुलिस ने किया गिरफ्तार

Nov 11, 2025 - 14:37
Nov 11, 2025 - 15:09
 0
बड़ौदामेव थाना क्षेत्र के गांव हादरहेड़ा में हुए दोहरे हत्या कांड के आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओमी को बड़ौदामेव पुलिस ने किया गिरफ्तार

बड़ौदामेव (अलवर) बड़ौदामेव थाना क्षेत्र के गांव हादरहेड़ा में हुए दोहरे हत्या कांड के आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओमी को बड़ौदामेव  पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी विजय पाल सिंह ने बताया कि 9 नवंबर को ग्राम हादरहेड़ा में हुए दोहरे हत्याकांड के संबंध में मृतक के बड़े पुत्र मोरपाल उर्फ पप्पू पुत्र हरिराम जाति जाटव ने बड़ौदामेव थाना में एक रिपोर्ट इस आज से पेश की थी कि मेरा भाई ओमप्रकाश उर्फ ओमी उम्र करीब 26 साल जो शराब पीने का आदी है और रंग पेंट का कार्य करता है जो 8 नवंबर को जयपुर से गांव हादरहेड़ा आया था और मेरे भाई ओमप्रकाश उर्फ ओमी ने शराब के नशे में 8 नवंबर की रात्रि को मेरे माता व पिता को सोते हुए सिर में किसी भारी हथियार से चोट मार कर दोनों की हत्या कर दी तथा मेरा भाई इस घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच प्रारंभ की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम में गठित कर तलाश हेतु दबिश दी गई मुखबिर की सूचना पर घटना के 48 घंटे बाद ही आरोपी को रेवाड़ी हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही मृतक के पैर से निकल गए चांदी के कड़े को भी बरामद कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने माता-पिता से अलग होने की बात कह रहा था। लेकिन उसके माता-पिता उसकी शादी हो जाने तक अलग नहीं करने की बात कह रहे थे । जिस पर उसने शराब के नशे में आकर अपने माता-पिता की हत्या कर दी थी और वहां से फरार हो गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................