तखतगढ़ -संत नामदेव महाराज पंढरपुर से घुमान रथ यात्रा एवं साइकिल यात्रा का गुरुवार को होगा आगमन
तखतगढ़ (बरकत खान) संत नामदेव महाराज पंढरपुर से घुमन रथ यात्रा एवं साइकिल यात्रा देश की पहली आध्यात्मिक रथ यात्रा एवं साइकिल यात्रा है। जो श्री क्षेत्र पंढरपुर महाराष्ट्र से श्रीक्षेत्र घुमान पंजाब तक 2,500 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी। जिसकी शुरुआत पिछले चार वर्षा से आध्यात्मिक क्षेत्र में कार्यरत सरकारी पत्रकारों द्वारा की जा रही है। यह यात्रा 2 नवम्बर 2025 को सुबह 6 बजे पंढरपुर से राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा आरंभ की गई तथा घुमान पंजाब से संत नामदेव महाराज महाराष्ट्र सदन का भूमि पूजन भी किया व इस साइकिल यात्रा में 100 साइकिल चालक और भजन मंडल के 25 वारकरी धुमान जाकर संत नामदेव महाराज महाराष्ट्र सदन के शीघ्र निर्माण का संकल्प लेंगे साइकिल यात्रा 13 नवंबर को सुबह पिंडवाड़ा सिरोही होते शाम 5 - बजे तखतगढ़ पहुंचेगी


