दर्जनों दिव्यांगों ने निशुल्क सहायक उपकरण शिविर में लिया भाग
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) पावर गिरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक निशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु पंजीकरण परीक्षण शिविर! उदयपुरवाटी पंचायत समिति सभागार में आयोजित किया गया।
शिविर में दर्जनों दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने अपना पंजीकरण दर्ज कराया।
लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट उदयपुरवाटी के कार्यकर्ताओं ने भी अपनी सेवाएं उपलब्ध करवायी। ट्रस्ट के उपखंड प्रभारी अजय तसीड. ने बताया शिविर में विहिल चेयर, ट्राई साइकिल, हाथ छड़ी,इत्यादि कृतिम उपकरणों के लिए कस्बे के लोगों का चिन्हितीकरण किया गया।
शिविर में पंकज कुमार ,श्रवण वाणी विशेषज्ञ विशाल मोरी,कृतिम अंग पुनर्वास विशेषज्ञ डॉ अंततर रहमान ,सामाजिक कार्यकर्ता अमित अली कच्छावा,दिव्यांग नेता रिछपाल सैनी,कैलाश पालीवाल,छात्रावास अधीक्षक गुगन राम,उपस्थित रहे।
- नही मिलते उपकरण
लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के उदयपुरवाटी उपखंड प्रभारी अजय तसीड. ने बताया कि समाज कल्याण विभाग बार बार दिव्यांगजन बन्धुओं को उपकरणों के लिए बुला लेता है, बहुत बार दस्तावेज तैयार कर जमा करवा दिए पर अभी तक दिव्यांगों को उपकरण उपलब्ध नही हुए।


