सर्वजन युवा विकास संस्थान ने इंदिरा कॉलोनी में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। सर्वजन युवा विकास संस्थान मकराना द्वारा शहर के इंदिरा कॉलोनी में कंप्यूटर कोर्स के लिए नए प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने और वंचित वर्ग के युवाओं को डिजिटल कौशल से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अब्दुल अज़ीज़ गहलोत, तथा अध्यक्ष जगन्नाथ प्राचार्य थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद रामचंद्र मलिंडा, गंगाराम तानान, बिरधा राम नायक, सोहन दोलिया, पूर्व सरपंच बरवाली पूर्णमल अटवाल, कन्हैया लाल चावरिया, लालाराम मेघवाल, सचिव कल्याणी संस्थान गिगोली बबीता चौहान, तथा फ्यूचर एकेडमी नागौर के सीईओ बालकिशन वर्मा और संस्था सचिव संजय चांवरिया उपस्थित रहे। सचिव संजय चांवरिया ने बताया कि यह प्रशिक्षण केंद्र वंचित वर्ग के बच्चों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त कर बच्चे आधुनिक तकनीक की मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे, जिससे वे भविष्य में सरकारी व निजी क्षेत्रों में रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि संस्थान का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक युवा कंप्यूटर एवं अन्य रोजगार आधारित कौशल सीखकर आत्मनिर्भर बनें।
कार्यक्रम में समुदाय से शिंभू कुमार, गिरधारी जेदिया, कमल घारू, अजय चांवरिया, आरती जेदिया, कौशल्या देवी, पाना देवी, दिनेश लोहिया, बाबूलाल चांवरिया सहित कई लोग मौजूद रहे। अंत में राजेश चांवरिया ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन भगवान दास राठौड़ ने किया। यह नया प्रशिक्षण केंद्र मकराना के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।